सादाबाद 25 जून।क्षेत्र के ऊंचा गांव में नवनिर्मित इंटरलॉकिंग खरंजा कुछ ही दिनों में धंस गया। इससे गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह लगभग 300 मीटर लंबा इंटरलॉकिंग मार्ग है, जो कई स्थानों पर जमीन धंसने के कारण ऊबड़-खाबड़ हो गया है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क के किनारे बने मकानों के मालिक चिंतित हैं। उन्हें डर है कि यदि खरंजा और धंसा तो उनके मकानों की दीवारों को भी नुकसान पहुँच सकता है। गांव वाले बताते हैं कि नवनिर्मित खरंजा कुछ ही दिनों में धंस गया है, जिससे आवागमन में दिक्कतें आ रही हैं। खरंजा धंसने के कारण रास्ते के समीप बने मकानों के मालिकों को हमेशा यह डर सताता रहता है कि उनके मकान की दीवारें भी धंस सकती हैं और मकान गिरने का खतरा बना रहता है। इस संबंध में ग्राम पंचायत प्रधान रनवीर सिंह ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों द्वारा इस खरंजे पर बाहरी और भारी वाहनों का प्रयोग किया गया है, जिसके कारण इंटरलॉकिंग रास्ता धंस गया है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर भट्टे के मुनीम की मौत
June 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा
June 25, 2026
अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर भट्टे
June 25, 2026
हाथरस में कॉल सेंटर पर एसडीएम का
June 25, 2026
सड़क हादसे में घायल जवान की इलाज
June 25, 2026
सादाबाद : हड़ताल को पूर्व विधायक ने
June 25, 2026
सादाबाद : आपातकाल के दौरान स्थगित कर
June 25, 2026
Weather
Hathras
12:56 am,
Jun 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























