Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 25 जून।  भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें पांच नामजद और दो अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। प्रेम प्रकाश पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव गिलौदपुर मुरसान ने बताया कि उनकी माता बतासो देवी ने मौजा गुबरारी में कृपाल सिंह से 27 जनवरी 2025 को एक भूमि खरीदी थी। दाखिल-खारिज होने के बाद यह जमीन बतासो देवी के नाम पर दर्ज है। खरीदी गई जमीन पर बाजरा बोया था, जिसकी फसल खड़ी थी। आरोप है कि 10 जून को विक्रेता कृपाल सिंह के छोटे भाई हरेन्द्र ने अपनी दबंगई के बल पर एक माह की 2 फीट ऊंची बाजरे की फसल को जोत दिया। जब प्रेम प्रकाश ने हरेन्द्र को खेत जोतने से रोका, तो हरेन्द्र सिंह, उसके बेटे कपिल, रजत, शिवम और अजीत ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे, जो मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। प्रेम प्रकाश ने आरोप लगाया है कि हरेन्द्र सिंह पर पहले भी धारा 302 (हत्या) का मुकदमा चल चुका है और उसके खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं। प्रेम प्रकाश ने बताया कि उनके पिता पूर्व सैनिक हैं और काफी वृद्ध हैं, उनकी माता भी वृद्ध हैं और दोनों चलने-फिरने में असमर्थ हैं। हरेन्द्र सिंह दबंगई के बल पर उनकी माता की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page