सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 जून । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा अहीरान स्थित विकासखंड कार्यालय के सभागार परिसर में पच्चीस जून दिन गुरूवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर खंड विकास अधिकारी के दिशा निर्देशन में प्रारंभ हुए जनसुनवाई कार्यक्रम पहले दिन ही जनता जर्नादन के नही आने के कारण सूना सूना दिखाई दिया।जिलाधिकारी अतुल वत्स के आदेश पर चार दिन पहले सोमवार बाइस जून से ग्रामीण अंचल की जनता जर्नादन के लिए ग्रीषमकालीन गर्मी के मौसम को देखते हुए प्रत्येक सप्ताह दो अलग-अलग दिवस सोमवार व गुरूवार को विकासखंड मुख्यालय कार्यालय के परिसर में जनता जनसुनवाई के लिए दिन नियत कर दिए गए थे।इन दो कार्य दिवस में ब्लाक व ग्रामीण क्षेत्र के सभी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्रामीण फरियादियों की मूलभूत परेशानी राशन कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र, आय,जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित सभी समस्याओं के समाधान करने के लिए दिशा निर्देशित किया गया।गुरूवार पच्चीस जून को द्वितीय दिवस में सभागार परिसर में खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन नेतृत्व में प्रारंभ हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में सुबह दस बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक सभी विकासखंड स्तरीय व ग्राम पंचायत स्तर के सभी ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी फरियादियो के आने की राह देखते हुए काफी देर तक इंतजार करते रहे।जनसुनवाई कार्यक्रम के प्रचार प्रसार सही से नही हो पाने व ग्रीष्मकालीन मौसम में सूर्यदेव की तेज तपन भरी गर्मी का प्रकोप सुबह से ही प्रारंभ हो जाने की वजह से कोई भी फरियादी अपनी समस्या व शिकायत लेकर नही पहुंचा।ब्लाक कार्याल के सभागार परिसर में ब्लाक स्तरीय अधिकारी कर्मचारी इंतजार करते दिखाई दिए।द्वितीय जनसुनवाई कार्यक्रम की जिलाधिकारी कार्यालय से लाइव निगरानी कर देखरेख भी की गई।जिलाधिकारीअतुल वत्स के जनसुनवाई कार्यक्रम में अगर हसायन विकासखंड क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से कोई फरियादी फरियाद लेकर पहुंचता है,तो जिलाधिकारी अतुल वत्स के कार्यालय से फरियादी की समस्या को लेकर लाइव निगरानी के माध्यम से जोडा जाएगा।द्वितीय जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियो के आने की राह देखते देखते कुर्सिया खाली दिखाई दी।जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान छोटी छोटी कई समस्याओ का मौके पर ही खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह के द्वारा हल कराए जाने का प्रयास करते हुए दिखाई दिए।इस संबंध में खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि द्वितीय दिवस गुरूवार को जनसुनवाई के कार्यक्रम सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।सुबह दस बजे प्रारंभ हुए जनसुनवाई कार्यक्रम में कोई भी क्षेत्रीय फरियादी अपनी समस्या लेकर नही आया।द्वितीय दिवस जनसुनवाई कार्यक्रम में एक भी शिकायत नही दर्ज हुई और न कोई सुनवाई।जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर सिंह यादव, दिनेश कुमार सिंह,गजेंद्र सिंह यादव,नागेश यादव, गगन पलावत,शिवकुमार सिंह,सत्यवीर सिंह,ग्राम विकास अधिकारी मीनू बघेल,त्रिलोकी वर्मा,हर्ष वर्धन,जय सिंह, एडीओ पंचायत प्रेम किशोर यादव,एपीओ पुष्पेन्द्र कुमार सिंह के अलावा तकनीक सहायक मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर भट्टे के मुनीम की मौत
June 25, 2026
Related Posts
Recent Posts
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा
June 25, 2026
अनियंत्रित डंपर की चपेट में आकर भट्टे
June 25, 2026
हाथरस में कॉल सेंटर पर एसडीएम का
June 25, 2026
सड़क हादसे में घायल जवान की इलाज
June 25, 2026
सादाबाद : हड़ताल को पूर्व विधायक ने
June 25, 2026
सादाबाद : आपातकाल के दौरान स्थगित कर
June 25, 2026
Weather
Hathras
11:22 pm,
Jun 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























