Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 जून । विकासखंड विद्युत उपखंड चतुर्थ के हसायन क्षेत्र के गाँव पोरा के रहने वाले एक किसान के खेत में होकर बिना अनुमति के दूसरे किसान के खेत पर नलकूप ट्यूबवेल संयोजन प्रदान करने के लिए बिना अनुमति खींची गई विद्युत हाइटेंशन लाइन को हटाए जाने व खेत में खडी मूंग और मक्का की फसल के नुकसान की भरपाई किए जाने के अलावा विद्युत अधिकारियो कर्मचारियो के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक्स ट्विटर एकांउट,सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी एसडीएम सिकन्द्राराऊ धर्मेन्द्र सिंह चौहान को लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से शिकायत की गई।पीड़ित के शिकायत किए जाने के बाद भी आज तक पीड़ित की शिकायत का सही से निस्तारण करना तो दूर विद्युत विभाग के अधिकारियो के द्वारा पीड़ित किसान को धमकाकर परेशान किया जा रहा है।हरिओम वर्मा पुत्र नाथूराम वर्मा ने पांच जून को मुख्यमंत्री के एक्स ट्विटर एकांउट के साथ छह जून को तहसील कार्यालय पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग कर मूंग व मक्का की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की मांग करते हुए विद्युत विभाग के 1912 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराते हुए अवगत कराया था कि मेरे खेत पडोसी ओमपाल पुत्र हरप्रसाद के निजी नलकूप ट्यूबवेल संयोजन के लिए मेरे खेत में खडी हुई मूंग व मक्का की फसल में होकर बिना मेरी लिखित व मौखिक अनुमति के ही फर्जी तरीके से सर्वे कर विद्युत हाइटेंशन ग्यारह हजार की विद्युत लाइन खींच दिए जाने से मूंग व मक्का की फसल नष्ट कर दी गई।उक्त शिकायत के प्रकरण की जांच में विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले 33/11 विद्युत उपकेन्द्र पोरा पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता व अन्य संविदा कर्मियों ने पी.टी.डब्ल्यू.विद्युत हाइटेंशन ग्यारह हजार की विद्युत लाइन को विभागीय अधिकारियो के द्वारा जानबूझ कर खींच दिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी।उक्त प्रकरण की शिकायत के जांच पडताल करने के लिए उपखंड तृतीय सलेमपुर के अधिकारी ओमप्रकाश वेदी,आशीष रत्न गाँव पोरा में मौके पर पहुचे।पीड़ित किसान हरिओम वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि एसडीओ सलेमपुर जांच के दौरान शिकायत का निस्तारण करने के बजाय समझौता करना का दबाव बनाते हुए धमकाया कि तुम अपने खेत के लिए पानी कहां से ले रहे।अब तुम्हें कही से खेत में फसल के लिए पानी नहीं मिलेगा।और सरकार का आदेश है कि निजी नलकूप संचालक स्वयं अपना खेत भर सकते हैं।अगर किसी को पानी बेचा तो कार्यवाही की जाएगी।इस संबंध में विद्युत विभाग की शिकायत पर पहुचे उपखंड अधिकारी ने शिकायतकर्ता ने शिकायत का निस्तारण करने के बजाय धमकी देने व समझौता करने का आरोप लगाया।इस संबंध में विद्युत उपखंड तृतीय सलेमपुर के एसडीओ ओमप्रकाश वेदी ने बताया कि वह शिकायत की जांच करने के लिए पहुंचे थे।तो शिकायत कर्ता किसान के द्वारा जांच पडताल भी नही करने दी गई।संयोजन धारक उपभोक्ता ने पहले दो अलग-अलग जगहो से लाइन के लिए स्टीमेट बनवाया,जब दोनो जगहो पर विरोध हुआ तो तीसरी जगह सें लाइन का स्टीमेट पास हुआ।संयोजन धारक का पैसा जमा हो जाता है तो जिम्मेदारी होती है कंज्यूमर की हो जाती है।दूसरा शिकायत कर्ता हरिओम भी इनके परिवार के सदस्य है।नलकूप संयोजन के लिए लाइन मेड मेड होकर जा रही है।लाइन से जो भी नुकसान हुआ है हम भी मानते है।नुकसान किसी का नही होना चाहिए।उन्होंने जांच में सहयोग नही किया।रही बात धमकानें की तो वह मंदिर पर आने की कह रहे थे,हम भी अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे तो हम बिजलीघर जाएगें।शिकायत कर्ता हमारी वीडियो क्लिप बनाकर वीडियो क्लिप को काट काट कर बनाकर डाल रहे है।हम जांच नही करेंगे।तो कोई और करेगा।हमने शिकायत कर्ता से कहा कि वह अपनी समस्या व शिकायत लिखकर हमें दे दें हम जांच इनसे नही कराएगें तो हम भी अपनी जांच रिपोर्ट में जो भी स्थिति दिखाई दी है उसी अनुसार रिपोर्ट बनाकर दे देगें कि वह जांच कराना नही चाहते है।हम लिखकर अधिकारियों को दे देगें।हम जांच नही करेगें तो कोई और कमेटी जांच पडताल करने के लिए आएगी।जांच पडताल तो होनी ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page