Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 जून । कोतवाली पुलिस ने ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी के पर्व के उपलक्ष्य में पच्चीस जून दिन गुरूवार को कोतवाली परिसर के बाहर नगला रति मार्ग पर दुग्ध मिश्रित जल सेवा के साथ शरबत का वितरण किया।कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित कोतवाली के बाहर निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में पुलिस कर्मियो के जल सेवा कार्यक्रम का आयोजन कर शरबत वितरण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा के द्वारा सर्व प्रथम अपने कर दोनो हस्त हाथों से राहगीरों व वाहन स्वामियो को रोक रोक कर शरबत वितरण किया।तत्पश्चात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक व कांस्टेबल स्तर के सभी पुलिस कर्मियो के अलावा नव आरक्षियो, होमगार्ड,चौकीदारो के द्वारा हसायन कस्बा से नगला रति व नगला रति से कस्बा के लिए आने जाने वाले सभी वाहनों को रूकवाकर दुग्ध व रूह आफजा मिश्रित शरबत का वितरण करते हुए दिखाई दिए।वैदिक सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन निर्जला एकादशी मनाई जाती है।निर्जला एकादशी को मीठे शरबत जल सेवा का दान करने से भगवान विष्णु सदैव महामाई माता लक्ष्मी के साथ अपनी कृपामई ममता की दृष्टि बनाए रखते है।निर्जला एकादशी के दिन शरबत वितरण करने से बैंकुठ की प्राप्ति हो जाती है।एक वर्ष में चौबीस एकादशी पडती है।इस वर्ष पुरूषोत्तम मास की वजह से ज्येष्ठ मास के द्वितीय ज्येष्ठ मास के शुक्ज पक्ष की चतुर्थ एकादशी को निर्जला एकादशी होने पर दान पुण्य की बयार बहती हुई दिखाई दी।निर्जल एकादशी पर्व पर आयोजित शरबत वितरण जल सेवा कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर एस.एच.ओ मनीष चिकारा,उपनिरीक्षक एस.एस.आई आदेश पाल सिंह,जुगेन्द्र सिंह,प्रमोद कुमार कांस्टेबल डायल एक सौ बारह पुलिस टीम के कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार,आशीष चौधरी पंकज, सिद्धांत कुमार,अभिलाष कुमार,श्याम, रिंकू,रनविजय,विपिन कुमार सहित सभी पुलिस कर्मी मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page