हाथरस (मुरसान) 25 जून। थाने से सटे मकान में चोरी के खुलासे को पुलिस की कई टीमें सक्रिय मुरसान। मुरसान थाना परिसर की दीवार से सटे मकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। बृहस्पतिवार को एंटी थेफ्ट टीम ने भी घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि ब्लॉक रोड स्थित थाने के पीछे रहने वाले संजय चौहान पुत्र सूरज पाल सिंह 22 जून की सुबह अपने घर में ताला लगाकर निजी कार्य से बाहर गए थे। देर रात करीब 11:15 बजे लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो सामान बिखरा पड़ा मिला। जांच करने पर पता चला कि घर में रखी दो गोदरेज अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और उनमें रखी लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी हो चुके थे। घटना की सूचना मिलने पर मुरसान पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बुधवार को फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने संभावित फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए, जबकि डॉग स्क्वॉड की मदद से चोरों के आने-जाने के रास्तों का पता लगाने का प्रयास किया गया। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है। थाने से सटे मकान में हुई इस चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जल्द खुलासा और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : हड़ताल को पूर्व विधायक ने
June 25, 2026
सादाबाद : आपातकाल के दौरान स्थगित कर
June 25, 2026
सादाबाद : कुछ ही दिनों में धंस
June 25, 2026
सादाबाद : विद्यालय भवन की नीलामी रोकने
June 25, 2026
सादाबाद : भव्य कलश यात्रा के साथ
June 25, 2026
सादाबाद : तीन कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और
June 25, 2026
Weather
Hathras
10:04 pm,
Jun 25, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























