Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जून। थाना सहपऊ पर नियुक्त चौकीदार रामवीर सिंह की पुत्री के विवाह समारोह के अवसर पर थाना सामाजिक दायित्व एवं मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए सराहनीय पहल की है। तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आपसी सहयोग से 31 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित कर चौकीदार रामवीर सिंह की पुत्री के विवाह हेतु सहयोग स्वरूप प्रदान की। पुलिसकर्मियों के इस सहयोग से न केवल परिवार को आर्थिक संबल मिला, बल्कि पुलिस परिवार में आपसी सौहार्द एवं सहयोग की भावना भी मजबूत हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य के सुख-दुःख में सहभागी बनना तथा एक-दूसरे के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। थाना सहपऊ पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की स्थानीय स्तर पर व्यापक सराहना की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिसकर्मियों की इस संवेदनशील पहल को प्रेरणादायक बताते हुए उनकी प्रशंसा की है। पुलिस परिवार के इस सहयोग ने यह संदेश दिया है कि आपसी एकता, सहयोग और संवेदनशीलता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page