Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जून। सदर कोतवाली क्षेत्र के खाती खाना मोहल्ले में आज सुबह चाइनीज मांझे से एक युवक घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार खाती खाना निवासी दिपांशु बुधवार सुबह अपने घर की छत पर मौजूद था। इसी दौरान एक कटी हुई पतंग उसके घर की ओर उड़कर आ गई। पतंग पकड़ने के प्रयास में उसने अनजाने में चाइनीज मांझा पकड़ लिया, जिससे उसका हाथ गंभीर रूप से कट गया। मांझे से हाथ कटते ही काफी रक्तस्राव होने लगा। खून बहता देख परिजन घबरा गए और तत्काल उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। स्थानीय लोगों ने चाइनीज मांझे के उपयोग पर चिंता जताते हुए प्रशासन से इसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा आए दिन लोगों के लिए दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। इससे न केवल पतंगबाज, बल्कि राहगीर और दोपहिया वाहन चालक भी घायल हो रहे हैं। लोगों ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को प्रतिबंधित मांझे के उपयोग से दूर रखें तथा सुरक्षित पतंगबाजी के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page