Hamara Hathras

Latest News


हाथरस 24 जून । अलीगढ़ रोड स्थित जिला कर अधिवक्ता एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपद के कर अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कर व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। बैठक की अध्यक्षता अलका अग्रवाल ने की, जबकि संचालन एवं सचिवीय दायित्व प्रवीण बंसल द्वारा निभाया गया।

बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित विभिन्न जटिलताओं, करदाताओं एवं अधिवक्ताओं के समक्ष आने वाली व्यावहारिक समस्याओं तथा उनके समाधान के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने जीएसटी प्रणाली को अधिक सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान प्रथम अपील कार्यालय को अलीगढ़ से मथुरा स्थानांतरित किए जाने के कारण करदाताओं एवं अधिवक्ताओं को हो रही असुविधाओं पर भी गंभीरता से विचार किया गया। सभी सदस्यों ने एकमत से प्रथम अपील कार्यालय को पुनः अलीगढ़ स्थानांतरित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। इस संबंध में शासन एवं संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय भी लिया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रथम अपील कार्यालय के मथुरा स्थानांतरित होने से करदाताओं और अधिवक्ताओं को अतिरिक्त समय, धन एवं श्रम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्यालय को पुनः अलीगढ़ स्थापित किया जाना आवश्यक है। बैठक में करदाताओं के हितों की रक्षा, कर प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाने तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितिन अग्रवाल, कपिल शर्मा, पियूष गुप्ता, तुषार अग्रवाल, हीरालाल अग्रवाल, अतुल जैन, विकास अग्रवाल, कन्हैया लाल शर्मा, अनुज गर्ग, दीपक, पवन वार्ष्णेय, शोभित डोबरावल, संदीप गोयल, यश अग्रवाल सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page