सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 जून । विकासखंड क्षेत्र के पुरदिलनगर मार्ग पर स्थित गाँव बपंडई से आगे जरेरा नहर के किनारे जंगल के बाहरी इलाके में स्थित एक किसान के एक खेत में जंगली नील गाय नर मृत अवस्था में पड़ी हुई दिखाई दी। नील गाय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से समाजसेवी युवक के द्वारा वन विभाग के स्थानीय अधिकारियो कर्मचारियो को सूचना दी गई। खेत में नील गाय नर के शव पडे होने की सूचना गाँव बपंडई के रहने वाले समाज सेवी जतिन कुमार को मिलने पर तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को नील गाय नर का शव खेत में पडे होने की सूचना दी। वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिलने पर वन विभाग सिकंद्राराऊ रेंज के वन कर्मचारी श्री चंद बीट प्रभारी व वन कर्मी मौके पर पहुचें।मृत नील गाय नर की मृत्यु कारण पता करने के लिए पशुपालन विभाग के राजकीय पशुचिकत्सालय हसायन के पशुचिकित्साधिकारी को फोन कर मृत नील गाय नर का पोस्टमार्टम कराए जाने को कहा गया। वन विभाग के क्षेत्रीय वन कर्मचारी श्रीचंद ने बताया कि मृत नील गाय का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद नील गाय के शव को दफनाया दिया जाएगा। और नील गाय के मृत्यु का कारण पता नहीं चल सका है। यह तो पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद ही पता चलेगा और कहा कि जंगली जानवर है, हो सकता है कि तेज बुखार सिर का आने के कारण मृत्यु हुई हो और यह नील गाय इतने महत्व वाले जानवर नहीं है।