Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 जून । विकासखंड कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर में ग्राम पंचायत घर से कम्प्यूटर सैट उठा ले जाकर अपने कब्जे में लेने का आरोप में नामजद तत्कालीन ग्राम प्रधान को हाथरस जंक्शन स्थित ओवर ब्रिज पुल के निकट गांव हैथा रघुनाथपुर के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत तैनात सरकारी शिक्षक उपनाम सेंगर के घर में घुसते समय पुलिस ने हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पन्द्रह दिन पहले तत्कालीन कोतवाली प्रभारी के कार्यकाल के दौरान दिल्ली से सामान भी लेकर बरामद कर ले आई थी। बुधवार चौबीस जून की दोपहर का एक बजे के लगभग कोतवाली हसायन में तैनात एक उपनिरीक्षक मय हमराह एक महिला आरक्षी के साथ पहुंचकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजकर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। उल्लेखनीय है कि तेइस दिसम्बर 2025 में वित्तीय अनियमिमता के बारे में गांव हैथा रघुनाथपुर के रहने वाले ग्रामीण व ग्राम पंचायत सदस्य अर्पित कुमार, आशीष कुमार, महेश चन्द्र, सुनील कुमार, पवन कुमार, प्रीती देवी, कुसुमा देवी ने शपथ पत्र एवं प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी अतुल वत्स से शिकायत की थी। उक्त प्रकरण की जांच मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग आरईडी ने जांच की। जांच में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार समाप्त कर खाते पर रोक लगा दी गई। इसी दौरान तत्कालीन ग्राम प्रधान ने कम्प्मूटर सेट अपने घर पर रख लिया था। ग्राम पंचायत के संचालन के लिए त्रिस्तरीय सदस्यीय टीम के गठन के बाद चौदह मार्च को तहसीलदार सोनू बघेल, खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्र, खंड शिक्षाधिकारी बीईओ लक्ष्मीकांत, लेखपाल के द्वारा ताला तुडवाए जाने के दौरान कम्प्यूटर नही मिलने पर अधिकारियो ने ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारतीय न्याय संहिता बीएनएस2023 की धारा 316 { 5 } के तहत ढाई माह पहले सोलह मार्च की रात्रि तेइस बजकर सत्रह मिनट पर ग्राम प्रधान हैथा रघुनाथपुर के ग्राम पंचायत सचिव ने तत्कालीन ग्राम प्रधान के खिलाफ सचिव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद से ही छानबीन प्रारंभ कर नामजद तत्कालीन प्नधान की तलाश कर रही थी। ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर के सचिव शिव कुमार ने तत्कालीन ग्राम प्रधान अशोक अग्निहोत्री पर आरोप लगाते हुए हसायन कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए पुलिस को बताया है कि ग्राम पंचायत हैथा रघुनाथपुर में तत्कालीन ग्राम प्रधान अशोक कुमार अग्निहोत्री के द्वारा ग्राम पंचायत का सरकारी कम्प्यूटर सैट पंचायत घर से उठा कर अपने कब्जे में कर लिया है। तथा मेरे द्वारा उनके मोबाइल नम्बर पर इस बाबत सम्पर्क किया गया। तो वे ना ही फोन उठाते है और ना ही बात करते है। जिससे कम्प्यूटर के सम्बंध में कोई जानकारी नही मिल पा रही है। कम्प्यूटर सैट न होने कारण ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों का भुगतान भी नही हो पा रहा है। ऐसी स्थित में कम्प्यूटर सैट का प्राप्त किया जाना अति आवश्यक है। उक्त मामले की लिखित तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की थी। पुलिस ने बुधवार की चौबीस जून को हसायन कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार ने मय हमराह विपिन कुमार, रन विजय के अलावा एक महिला आरक्षी सहित गुप्तचर मुखबिर की सूचना पर प्राइवेट निज सफेद रंग के वाहन से हाथरस जंक्शन ओबर ब्रिज के निकट गांव हैथा रघुनाथुर के विद्यालय में तैनात कार्यरत एक सेंगर नाम के शिक्षक के घर के निकट पहुंचकर तत्कालीन प्रधान अशोक अग्निहोत्री पुत्र हुब्बलाल को छापामार कार्रवाई कर दबिश देते हुए हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। गिरफ्तारी के दौरान तत्कालीन प्रधान से पुलिस को एक मोबाइल रेडमी पांच जी ब्लैक कलर,एक घडी इंकोस व एक सौ पचास रूपए, एक पिट्टू बैग जिसमें खाना, डाक्यूमेंट व पहने हुए कपडो के अलावा कोई वस्तु बरामद नही हुई। तत्कालीन प्रधान से बरामद सामान को हैड मोहर्रिर नीरज सेंगर के सुपर्द कर अंदर मालखाना में रखवाय गया है। तत्कालीन प्रधान अशोक कुमार पुत्र हुबब्लाल आज  को जिलाधिकारी कार्यालय के लिए जा रहे थे। वह वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्य सीज कर खाते पर रोक लगाए जाने के बाद से कम्प्यूटर को अपने साथ दिल्ली ले गया था। तत्कालीन प्रधान के द्वारा कम्प्यूटर को ले गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page