Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 24 जून । कस्बा में ज्येष्ठ मास के शुक्ज पक्ष की दशमी तिथि को गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मुख्य बाजार में धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक सदभाव की परंंपरा कायम दिखाई दी। गंगा दशहरा के पर्व पर बाजार में श्रद्धालुओं, राहगीरों और दुकानदारों के लिए पूरी-सब्जी प्रसाद, शरबत एवं जल सेवा का आयोजन किया गया। भारतीय संस्कृति में दशहरा पर्व का विशेष महत्व माना जाता है। गंगा दशहरा के पर्व पर कस व देहात क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान, पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते हैं। कस्बा के मोहल्ला दखल के रहने वाले समाजसेवी व्यापारी विष्णु वार्ष्णेय के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद पाने भंडारे में आने-जाने वाले राहगीरों, स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक पूरी सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल जल एवं शरबत की भी व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page