सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 जून । कस्बा के कौंडरा नगला विजन मार्ग स्थित एक विद्युत उपभोक्ता का एक माह का बिल एक लाख चौबीस हजार रूपए आ जाने से विद्युत उपभोक्ता बुरी तरह घबराकर विद्युत उपकेन्द्र से लेकर विद्युत उपखंड अधिकारी के कार्यालय तक पिछले एक सप्ताह तकरीबन आठ दिनों से चक्कर लगाकर परेशान होता रहा।जब विद्युत उपभोक्ता की शिकायत पर किसी ने कोई ध्यान नही दिया।तो विद्युत उपभोक्ता ने शनिवार सत्ताइस जून की दोपहर ज्वलनशील स्तर के तरल पदार्थ को लेकर पहुंचकर विद्युत बिल की समस्या का समाधान नही किए जाने पर शिकायती पत्र की रिसीविग बापिस मांगने को लेकर विद्युत उपभोक्ता के शोर शराबा करते हुए हंगामा कर दिया।घटना के दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय में तैनात उपखंड अधिकारी सहायक अभियंता के द्वारा कोतवाली पुलिस को मोबाइल फोन से फोन कॉल कर जानकारी दे दी।इधर उपभोक्ता के द्वारा भी डायल एक सौ बारह पुलिस टीम से शिकायत कर दी।विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय पर शोर शराबा हंगामा कर रहे विद्युत उपभोक्ता को कोतवाली की पुलिस टीम ज्वलनशील स्तर के तरल पदार्थ सहित कोतवाली बुलाकर ले आई।कोतवाली पुलिस के द्वारा विद्युत विभाग की गलत बिलिंग जैसी कार्यप्रणाली से परेशान उपभोक्ता की समस्या के दौरान विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय में तैनात एक लिपिक,संविदा कर्मी के अलावा उपखंड अधिकारी का गाडी चालक गलत बिलिंग की जगह दूसरा सही बिल की प्रति लेकर कोतवाली पहुंचकर उपभोक्ता को समझाते हुए संशोधित नए बिल की धनराशि को जमा किए जाने की बात कहकर बापिस बैरंग लौट गए।राजाराम पुत्र राजपाल सिंह निवासी कौडरा मार्ग ने अपनी पत्नी सरोज देवी के नाम से एक किलोवाट के स्तर का कॉर्मिशियल संयोजन कराया था।राजाराम ने बताया कि वह प्रत्येक माह अपनी पत्नी के नाम संयोजन की बिल को जमा करता आ रहा है।पिछले अप्रैल माह में सात सौ छत्तीस रूपए का विद्युत बिल आया था।जिसे वह विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय पर स्थापित कैश काउंटर पर जमा करके आया था।मगर इस मई माह का बिल का मोबाइल पर एक लाख चौबीस हजार दो सौ पैतालीस रूपए का विद्युत बिल का मैसेज आया।एक लाख चौबीस हजार दो सौ पैताालीस रूपए के बिल का मैसेज देखकर राजाराम बुरी तरह से घबरा गया।विद्युत बिल की समस्या को दूर कराए जाने के लिए पिछले कई दिन एक सप्ताह आठ दिनों से विद्युत उपकेन्द्र से लेकर विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय तक चक्कर लगाता रहा।पिछले दिनों राजाराम के द्वारा बिल का मैसेज दिखाए जाने के बाद विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय से विद्युत मीटर की संविदा कर्मी से रीडिंग रिपोर्ट भरवाए जाने के लिए एक फार्म दे दिया।उपभोक्ता राजाराम रीडिंग व मोबाइल में मीटर की वीडियो ग्राफी लेकर फिर से कार्यालय पर पहुंचा।तो विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय में तैनात बिल बाबू ने एक लाख चौबीस हजार दो सौ पैतालीस रूपए की सापेक्ष नौ हजार सात सौ तिरावनें रूपए का बिल बनाकर दे दिया।उपभोक्ता दोबारा से फिर ज्यादा बिल बना देखने के बाद भी समस्या का समाधान होते हुए नही दिखाई दिया।तो उपभोक्ता विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से आक्रोशित होने के बाद दोपहर को तकरीबन एक बजे के करीब नगला रति मार्ग स्थित एक ज्वलनशील तरल पदार्थ की बिक्री करने वाले संस्थान से अपने वाहन के संचालन करने के लिए ज्वलनशील तरल पदार्थ प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक की बोतल में भरवाकर अपनी मोटरसाइकिल से उत्तर प्रदेश विद्युत कारपोरेशन यूपीपीसीएल के विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी के कार्यालय पर पहुंच गया।जहां पर एक लाख चौबीस हजार दो सौ पैतालीस रूपए के विद्युत बिल आने की समस्या को लेकर पहुंच गया।विद्युत उपभोक्ता ने विद्युत उपखंड अधिकारी कार्यालय पर मौजूद विद्युत उपखंड अधिकारी से शिकायत करते हुए शिकायती पत्र के साथ सविंदा कर्मी के द्वारा मौजूदा बिलिंग विद्युत रीडिंग को लेकर विद्युत बिल सही कराए जाने व शिकायती पत्र की रिसीविंग देने के लिए कहते हुए शोर शराबा कर हंगामा कर दिया।विद्युत उपभोक्ता राजाराम ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले विद्युत विभाग के द्वारा एक लाख चौबीस हजार दो सौ पैंतालीस रूपए का बिल का मैसेज छोड दिया।बाद में काफी भागदौड करने के बाद फिर भी नौ हजार सात सौ तिरानवें रूपए का एक माह का विद्युत बिल बनाकर दे दिया।उपभोक्ता ने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारियो के द्वारा गलत बिल भेजकर उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है।शिकायत करने के बाद भी कहीं पर कोई सुनवाई और शिकायत का समाधान नही हो पाता है।विद्युत उपभोक्ता ने बताया कि वह अपने दो पहिया वाहन के संचालन के ज्वलनशील स्तर के तरल पदार्थ को लेकर आया था।विद्युत बिल की समस्या का समाधान नही होने के दौरान अपनी शिकायत लेकर ज्वलनशील पदार्थ के साथ पहुंचकर शिकायत का समाधान नही होने पर शिकायत की रिसीविंग बापिस मांगी।तो रिसीविंग नही दिए जाने पर विद्युत कर्मचारियो व अधिकारी से नौंकझौंक हो गई।उन्होने पुलिस से शिकायत कर हंगामा किए जाने की शिकायत कर दी।विद्युत उपभोक्ता राजाराम को पुलिस ज्वलनशील तरल पदार्थ को लेकर कोतवाली पहुंच गई।विद्युत उपभोक्ता राजाराम ने बताया कि पहले एक लाख से ज्यादा का बिल का मैसेजज आया और बाद में हंगामा किए जाने के बाद नौ हजार सात सौ तिरानवें रूपए का बिल करके दे दिया गया।यह क्या है यह तो एक उपभोक्ता का सरासर शोषण और अन्याय हो रहा है।इस संबंध में विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि सिस्टम ने प्रोवीजनल रीडिंग उठा ली थी।वह सही कर दिया गया है।अब कुछ नौ हजार कुछ का हो गया है।उपभोक्ता से स्मार्ट मीटर लगवाए जाने को कहा गया है और चैक मीटर लगवाए जाने के बाद सही रीडिंग का आकंलन किया जाएगा।ज्वलनशील तरल पदार्थ लेकर आने जैसा कोई मामला नही हुआ है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
21 वर्षीय युवती के लापता होने पर
June 27, 2026
शराब पिलाकर युवक को बेहोश करने और
June 27, 2026
हाथरस के 64 हजार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं
June 27, 2026
11 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने दर्ज
June 27, 2026
खाद भंडार पर कृषि विभाग की छापेमारी,
June 27, 2026
एमडी टीबी अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड की
June 27, 2026
Weather
Hathras
10:43 pm,
Jun 27, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















