Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 27 जून। मुरसान मार्ग पर आज लकड़ी से भरे एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम धनौली निवासी बाबुद्दीन पुत्र शहाबुद्दीन अपने पुत्र असद के साथ सादाबाद में मोहर्रम के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे बाइक से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव शेरपुर के निकट सामने से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने बताया कि बाबुद्दीन को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं पुत्र असद को भी चोटें आई हैं और उसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page