Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 जून। जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ATUL VATS  ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस के दरवाजों पर लगी सीलों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष खोला गया तथा सुरक्षित रखी गई ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की भी जांच की। उन्होंने बताया कि वेयरहाउस में भंडारित सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा उनकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात रहता है। निरीक्षण पूरा होने के बाद उन्होंने भ्रमण पंजिका पर हस्ताक्षर भी किए। इस अवसर पर प्रशासनिक कार्य प्रमुख भाजपा सुनील वर्मा एडवोकेट, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव कृष्ण एडवोकेट, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रहमत अली, अपना दल के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत, सीपीआईएम के जिला सचिव श्याम सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत तिवारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट लवगीत कौर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जैपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page