सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 जून। कोतवाली क्षेत्र के गाँव कानऊ में रविवार इक्कीस जून को समय करीब आठ बजे झगडे की सूचना के ईवेंट पर पीड़ित मरीज को लेने गए आपातकालीन एम्बुलेंस एक सौ आठ के कर्मचारी ईएमटी व पायलट के साथ गाँव के ही एक नामजद युवक ने एम्बुलेंस को रोककर गाली गलौज करते हुए पायलट को एम्बुलेंस से खीचकर की हाथापाई कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।उक्त मामले में एम्बुलेंस एक सौ आठ के पायलट ईएमटी ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित एम्बुलेंस चालक पायलट विकास पुत्र राम विलास वर्तमान निवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए बताया कि मैं एक सौ आठ नंबर एंबुलेंस पर चालक पायलट के पद पर कार्यरत हूँ।दिनांक इक्कीस जून की शाम के समय करीब रात्रि आठ बजे गांव कानऊ गांव से झगडे में घायल हुए एक पीड़ित मरीज को लखनऊ से लेने के लिए काॅल आया था।लखनऊ से काॅल आने पर घायल को लेकर आने की जानकारी मिलने पर वह ईएमटी आकाश कुमार के साथ आपातकालीन एंबुलेंस सेवा वाहन एक सौ आठ से गया था।पायलट व ईएमटी ने पीड़ित मरीज को एंबुलेंस गाड़ी में बैठा लिया और सीएचसी हसायन हॉस्पिटल के लिए आ रहा था।तभी गाँव कानऊ के रहने वाले एक युवक अचानक गाड़ी के आगे खड़ा हो गया।पायलट ने एम्बूलेस के आगे युवक के खडे हो जाने पर मौके पर ही एम्बूलेंस गाड़ी रोक दी। तो वह युवक मुझ एम्बूलेस पायलट से गाली गलौज करने लगा।मैंने गाली देने से मना किया।तो मुझे गाड़ी से खीचकर हाथापाई करते हुए पायलट को थप्पड़ जड़ दिया।और गाड़ी को आगे बढने नहीं दिया।एम्बुलेंस के अंदर पीड़ित मरीज उपचार के लिए देरी होने पर तडप रहा था।लेकिन नामजद युवक गाड़ी को बढने नहीं दे रहा था।पीड़ित मरीज के घर वाले अपने पीडित मरीज को निजी दो पहिया वाहन से सी.एच.सी हॉस्पिटल लाकर भर्ती कर दिया।घटना के सबंध में पायलट ने तत्काल डायल एक सौ बारह पर फोन काॅल कर घटना की जानकारी दी।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस टीम मय वाहन के घटनास्थल मौके पर पहुचीं।तब तक नामजद मौके से भाग गया। और जाते जाते जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि थाने में शिकायत करने गए,तो थाने में आकर मारूंगा।पायलट विकास ने कहा कि मेरा क्षेत्र में रोजाना का आना जाना है।और घटना के सबंध में अपने अधिकारियों को सूचना दे दी है।उक्त मामले में पीड़ित एंबुलेंस चालक ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।उक्त मामले की पीडित व एम्बुलेंस कर्मचारी साथी कोतवाली में लिखित तहरीर देने गए,तो एक पुलिस कर्मी ने तहरीर मे लिखे हुए शब्द में से कुछ शब्द कटाकर दुबारा बदलकर तहरीर लिखकर देने को कहा।उक्त मामले की पीड़ित एंबुलेंस चालक की कोतवाली में लिखित तहरीर नही लिए जाने से इस पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया प्रश्न बनकर उभरने लगे।इस संबंध में कोतवाली के नवागत कोतवाली प्रभारी मनीषा चिकारा ने बताया कि हमने किसी से तहरीर बदलने के लिए नही कहा है,जो घटना हुई है उसी के अनुसार प्राप्त तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।