Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 22 जून। सहपऊ-सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मानिकपुर के पास एक 18 टायरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। यह घटना रेलवे लाइन क्रॉसिंग के लिए निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ने से ठीक पहले हुई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। ट्रक में जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए पांच लंबे गार्डर लदे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ट्रक आगरा से इन गार्डरों को लेकर जलेसर की ओर जा रहा था। मानिकपुर के पास ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों में रामकुमार गुप्ता, कपिल वाष्र्णेय, हरीश सेठ, अनिल कुमार और अभिषेक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page