Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वसुंधरा एंक्लेव योग शिविर के सदस्यों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और निरोगी समाज का संदेश दिया। योग शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करते हुए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का भी आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन व्यतीत कर सकता है। इस अवसर पर शिविर के सम्मानित सदस्यों में डॉ. यू.एस. गौड़, मुकेश दीक्षित, अशोक दीक्षित, नितिन माहेश्वरी, मनोज तिवारी, संजय अग्रवाल, डॉ. राकेश गुप्ता, दीपक वशिष्ठ, अरुण जैन, अनिल शर्मा, मनोज द्विवेदी, बच्चू सिंह, दिनेश अग्रवाल, ऋषि राठी, प्रमोद शर्मा, आर.के. अग्रवाल, राधेश्याम माहौर, राजकुमार अग्रवाल, सत्येंद्र सिंह सेंगर, रामजीलाल शिक्षक, आदेश मेडिकल वाले, प्रमोदेश शर्मा (पम्मा), धर्मेंद्र सिंह, श्रीमती वंदना वार्ष्णेय, श्रीमती राजेश दीक्षित (बिट्टो) तथा श्रीमती प्रतिभा उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। “करें योग, रहें निरोग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page