Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री अग्रवाल युवा मंडल द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हाथरस के बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का भी आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति निरोग एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने योग के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाना समय की आवश्यकता है। सभी ने समाज के लोगों से भी नियमित योग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्तिकेय गर्ग, शरद अग्रवाल, पंकज गोयल, प्रणव मित्तल, मुकुंद बंसल, प्रतीक अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तरुण सपरिया, चंद्रकांत जैन, सौरभ अग्रवाल, मयूर अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, योगेश मोहन वर्मा एवं संजीव वर्मा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं निरोग समाज के निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page