Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून । न्यू राधा कृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में खौंडा हजारी स्थित राजेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान हनुमान की भक्ति में लीन होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलन एवं हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन ठाकुर पप्पू सिंह पौरुष, राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक पौरुष एवं जिला अध्यक्ष रन सिंह सिसोदिया द्वारा किया गया। इस पावन अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं हनुमान भक्तों का पटका पहनाकर तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। हनुमान चालीसा पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव पवन सारस्वत, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार, जिला सलाहकार राकेश रसिक राघव, जिला सचिव ओमवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह पौरुष, अंकुर कुमार, राजेश सिसोदिया, योगेंद्र वार्ष्णेय, दिनेश पौरुष एवं हेमंत पौरुष सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भक्तों एवं अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। अंत में आयोजन के संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page