सिकंदराराऊ (हसायन) 21 जून । कोतवाली में कई निरीक्षक व उपनिरीक्षक स्तर के तमाम प्रभारियो के हुए स्थानांतरण हो जाने के बाद भी क्षेत्र में अस्सी से नब्बे के करीब चोरी,बाइक लूट व पांच व्यक्तियों की हत्याएं हो जाने के बाद आज तक पुलिस खुलासे अनावरण कर पाना तो दूर सुराग भी नही लग पाई है।पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के द्वारा अब तक कई उपनिरीक्षक दोरागा व निरीक्षक इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस कर्मियो को कोतवाली का प्रभार सौंपकर कानून सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाए जाने के लिए कार्य क्षेत्र परिवर्तन कर स्थानातंरण किए जाने के बाद कोई भी उपनिरीक्षक व इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस कर्मी प्रभार संभालने के बाद आज तक पिछली चोरी,लूट,हत्या की घटना का अनावरण खुलासा तो दूर सुराग भी नही लगा पाई है।थाना हसायन कोतवाली के कई प्रभारी निरीक्षकों के स्थानांतरण होने के बाद आज तक एक भी तैनात प्रभारी निरीक्षक व उपनिरीक्षक प्रभार संभालने के बाद भी आज तक क्षेत्र में हुई पूर्व की कई घरो में चोरी,बाइक चोरी,बाइक लूट के अलावा क्षेत्र में हुई पांच हत्याओं के खुलासा करना तो दूर सुराग तक नहीं लगा पाया है।कोतवाली पुलिस हत्या,लूट,चोरी बाइक छिनैती,बाइक चोरी के मामले में घटना में विभागीय फजीहत से बचने के लिए रिपोर्ट दर्ज करने के बाद अपने कार्य से इति श्री कर पूरी तरह से निष्क्रिय बनी हुई है।कोतवाली क्षेत्र में अठारह माह में अबतक करीब अस्सी से नब्बे के करीब हजारों रूपए की छोटी से लेकर लाखों रूपए के सोने चांदी व नकदी वाली बडी चोरी हो चुकी है।जिनका आजतक पुलिस खुलासा करना तो दूर सुराग तक नहीं लगा पाई है।अब तक संदिग्ध परिस्थित पांच हत्या हो चुकी है।लेकिन इन पांच हत्याओ में से कभी तक एक भी हत्या का पुलिस पता नहीं लगा सकी है।क्षेत्र में पांच राज बनी हुई है।और पुलिस हत्याओ के प्रकरण में सुराग लगा पाने में अभी तक खाली हाथ बनी हुई है।सलेमपुर मार्ग पर स्थित गांव इन्द्रनगर सिकतरा में उन्नतीस जनवरी दिन गुरुवार को घर के बरामदे में पडा संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग महिला मालती देवी उम्र करीब साठ वर्ष का शव मिला था।जिसमें परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।मौके पर क्षेत्रीय पुलिस,क्षेत्राधिकारी, फारेंसिक टीम, टाग स्काउट टीम भी मौके पर पहुचीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।गाव अंडोली में नौ जनवरी दिन शुक्रवार को एक बुजुर्ग वृद्ध महात्मा बाबा अमरनाथ सिंह के घर के अंदर एक कमरे में चारपाई से नीचे रजाई सहित संदिग्ध परिस्थितियों में रक्तरंजित शव पडा हुआ मिला था।शव मिलने की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस,तत्कालीन क्षेत्राधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक,फोरेंसिक टीम,डॉग स्काउट व फोरेसिंक एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुचीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था।पुलिस ने छानबीन जांच पडताल के दौरान गाँव अंडोली में मृतक बाबा के अडोसी पडोसी सहित अन्य गाँव के पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।लेकिन कई माह व्यतीत हो जाने के बाद भी आज तक हत्यारों का पुलिस आज तक पता नहीं लगा सकी।कस्बा के मौहल्ला कोलियान के रहने वाले नल मिस्त्री तिलक सिंह बघेल उम्र करीब पचास वर्ष का करीब ढाई साल पहले कस्बा के एतिहासिक झील के निकट निर्माणाधीन मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था।शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस,तत्कालीन क्षेत्राधिकारी,फोरेंसिक टीम,डाॅग स्काउट टीम भी मौके पर पहुचीं थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया था। और कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रकरण में छानबीन जांच पडताल करने दौरान नल मिस्त्री सहित अन्य मिलने जुलने वाले परिवार की दर्जनों महिला पुरूषों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने दौरान हत्या खुलासा करने के लिए तमाम तरह के प्रताडित कर हथकंडे अपनाए गए थे।लेकिन हत्या का खुलासा करने में पुलिस असफल रही।गाँव अंडोली में कई वर्ष पहले गाँव के दो व्यक्ति की हत्या हो चुकी है।दोनों व्यक्तियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल खेतों पर अलग अलग स्थान पर मिले थे।क्षेत्र में हुई यह पांच हत्याए जो अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आज तक सिर्फ महज एक राज बनकर रह गई है।इन महिला षुरूषो की हत्याओं का पुलिस आज तक खुलासा तो दूर सुराग भी नहीं लगा पाई है।आखिर इन हत्याकांडों का राज आज भी एक पहली बनकर लोगों के जेहन में गूंज रहा है।