Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुरसान स्थित आरबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योगाचार्य श्री सत्यनारायण के निर्देशन में आयोजित योग सत्र में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए नियमित योगाभ्यास की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय के प्रबंधक रजनेश कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, निरोग एवं तनावमुक्त जीवन जी सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। सभी प्रतिभागियों ने योग को नियमित रूप से अपनाने एवं दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मनोज कुमार, जितेन्द्र कुमार, सचिन चौहान, वेदबीर सिंह, जितेन्द्र वियोगी, मिथिलेश शर्मा, विजय कुमार सिंह, राजेश शर्मा एवं यतीश सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page