Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अमोल चन्द पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं उल्लास के साथ योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। विद्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। योग शिविर में योग कोच के रूप में संजय बघेल, ब्रजेश सक्सेना, राघवेंद्र वर्मा, राजेश भारद्वाज, महेश यादव, मुनेश नारायण, राजीव वार्ष्णेय, दुष्यंत पुंढ़ीर, शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। योग सत्र के दौरान विद्यालय के समस्त कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सागर वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य अनूप चन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित रहे। योग सत्र के उपरांत प्रधानाचार्य अनूप चन्द्र अग्रवाल ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग मनुष्य के जीवन को सरल, संतुलित एवं अनुशासित बनाता है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षिक विकास संभव होता है तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया, ताकि स्वस्थ एवं निरोग समाज का निर्माण किया जा सके। कार्यक्रम का समापन स्वस्थ जीवन एवं नियमित योगाभ्यास के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page