Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 21 जून। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा भव्य योग शिविर एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

प्रातःकाल आयोजित योग शिविर में संस्था की सदस्याओं एवं उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने नियमित योगाभ्यास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। योग शिविर के साथ आयोजित स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम में प्रतिभागियों के ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, पल्स रेट सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा जांच के आधार पर आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली की अध्यक्ष प्रीति, आईपीपी शालिनी, सचिव मीनाक्षी, कोषाध्यक्ष गुंजन, मीनू, संगीता सहित अन्य सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित योग एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page