Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 20 जून। अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के निकट शुक्रवार देर रात्रि एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार सवार युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उनके सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव बिलार निवासी मयंक पुत्र पीतांबर शुक्रवार रात्रि बाइक से सिकंदराराऊ से अपने गांव लौट रहा था। रात करीब 10:30 बजे जब वह अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के पास पहुंचा, तभी आगे चल रही एक वैनगनर कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने कार में सवार युवकों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहीं, ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए कार सवार युवकों को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page