Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 जून। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनय कुमार-III के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हाथरस की सचिव अनु चौधरी ने नगला भूस स्थित वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की वार्डन नीतू मिश्रा, सहायक कोमल, रसोइया एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। सचिव ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से संवाद कर उनकी सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही उपस्थिति पंजिका, स्टॉक रजिस्टर, दवाइयों से संबंधित अभिलेख, भोजन मेन्यू तथा भंडार कक्ष का भी निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए सचिव ने वृद्धाश्रम में कूलर एवं पंखों की व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बुजुर्गों से भोजन एवं नाश्ते की गुणवत्ता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान किसी भी वृद्धजन द्वारा किसी प्रकार की शिकायत नहीं की गई। सचिव अनु चौधरी ने वार्डन नीतू मिश्रा को व्यवहार में और सुधार लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा वृद्धजनों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आश्रम परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सचिव ने बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page