कोतवाली में बुधवार सत्रह जून की दोपहर को पुलिसअधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के द्वारा जन सहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया गया।लोकार्पण के बाद थाना कोतवाली का भ्रमण कर सम्बन्धित पुलिस कर्मियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।कार्यक्रम भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा,क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ अमित पाठक,प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम सहित तमाम पुलिस अधिकारी/कर्मचारी,चौकीदार के अलावा पुलिस अधीक्षक के चेहेते कुछ चुनिंदा क्षेत्रीय जनसहयोग करने वाले व्यापारी समाजसेवी उपस्थित रहे।सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक के आगमन पर सलामी गार्द के द्वारा सलामी दी गई।तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनसहयोग से नवनिर्मित आदर्श आरक्षी बैरक का लोकार्पण किया गया।आरक्षी बैरक का फीता काटकर लोकापर्ण किए जाने के बाद कोतवाली में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कस्बा से आचार्य को बुलाकर हवन यज्ञ कराकर आहूतियां प्रदान कर भगवद नाम का जाप करते हुए जयकारे लगाए।कार्यक्रम के दौरान पुलिस के द्वारा कोतवाली में नवनिर्मित आरक्षी भवन के लोकापर्ण कर निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले विशेष सामाजिक व्यापारी वर्ग के अलावा कुछ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो के प्रतिनिधि एवं कालेज संचालक संस्थापक व सरकारी शिक्षक के रूप में कार्यरत ईट डद्योग भट्टा संचालक के अलावा अन्य प्रमुख लोग मौजूद दिखाई दिए।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित जनों के लिए भोज कार्यक्रम का आयोजन कर डोगा सिस्टम पद्धति से खाना खिलाया गया।इसी दौरान थाना कोतवाली हसायन परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, सी. सी. टी. एन.एस.कार्यालय,मालखाना,महिला हेल्प डेस्क,बैरक आदि का भ्रमण किया गया एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली हसायन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षु आरक्षीगणो से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कोतवाली में आयोजित किए गए धार्मिक स्तर के आयोजन जैसे कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ आए मौजूद पुलिस कर्मियो के द्वारा स्थानीय इलैक्ट्रोनिक मीडिया कर्मियो व समाचार संवददाता पत्रकारों को कार्यक्रम की कवरेज करने व फोटो छायाचित्र खींचने व वीडियो ग्राफी किए जाने से मना करते दूर रखा गया।पुलिस अधीक्षक के साथ आए पुलिस टीम के पुलिस कर्मियो के द्वारा स्थानीय मीडिया कर्मियो व स्थानीय पत्रकारों को कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने के बाद भी फोटो वीडियो ग्राफी नही करने देने को लेकर स्थानीय पत्रकारों में पुलिस की लालफीताशाही मनमानी भरी कार्यप्रणाली को लेकर काफी आक्रोश दिखाई दिया।पुलिस अधीक्षक के साथ आए फोटो ग्राफर पुलिसकर्मी के द्वारा कोतवाली में आयोजित धार्मिक स्तर के उपरोक्त कार्यक्रम आयोजन के फोटो खींचकर पुलिस मीडिया सोशल मीडिया वाटसअप ग्रुप पर फोटो व समाचार विज्ञप्ति भेजकर अपने कर्तव्य पालन से इति श्री कर ली गई।जो पुलिस व मीडिया कर्मियो के बीच परस्पर संवाद की परिस्थिति के अनकूल है।स्थानीय पत्रकारों व इलैक्ट्रोनिक मीडिया कर्मियो ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वैसे पुलिस के अधिकारी मीडिया के साथ समन्यव पूर्ण तरीका व्यवहार अपनाए जाने की सींख दूसरों को देते है।मगर स्वंय अपनी कमियो को छिपाए रखने के लिए मीडिया कर्मियो से उचित दूरी बनाकर पुलिस के द्वारा सोशल मीडिया वाटसअप पर बनाए गए मीडिया सैल नामक ग्रुप पर प्रेस विज्ञप्ति व फोटो बयान भेजकर अपने कार्य से इति श्री कर ली जाती है।इस संबंध में जब स्थानीय संवाददाता ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिंहा के सीयूजी नंबर पर काॅल कर सम्पर्क करने का प्रयास किया,तो पुलिस अधीक्षक के द्वारा सीयूजी नंबर पर जाने वाली काॅल वैल के बजने के बाद रिसीव करना भी जरूरी नही समझा गया। स्थानीय पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर सुशोभित अधिकारी को कार्यक्रम में आमंत्रित किए गए पत्रकारों को बुलाकर कवरेज करने से रोकने व पत्रकारों को फोटो वीडियो बनाए जाने से रोकने के बाद सोशल मीडिया प्रैस मीडिया वाटस अप ग्रुप पर बाद में क्यों भेजी गई।पुलिस अधीक्षक ने सीयूजी नंबर पर काॅल वैल बजने के बाद भी बापिस काॅल बैक करना भी जरूरी नही समझा।पत्रकारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब जिले के पुलिस मुखिया का देहात क्षेत्र के पत्रकारों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाएगा।तो आम पीडित जनता की परेशानी होने पर एसपी के काॅल रिसीव नही करना कैसा महसूस करती होगी।जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साफ निर्देश व आदेश है कि जिले के प्रत्येक अधिकारी अपने सीयूजी नंबर पर आने वाले प्रत्येक कॉल वैल को बजते ही तत्काल रिसीव करे।अगर किसी बैठक में हो तो वह सीयूजी पर मिस्ड कॉल होने पर तत्काल बापिस कॉल उससे बात कर जरूर करें।मगर यहां के पुलिस कप्तान तो शायद सरकार के मुखिया की नसीहत का पाठ स्वंय ही पढना व साथ चलने वाले पुलिस कर्मियो को पढाना ही भूलते जा रहे है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दिव्यांगों के लिए मुश्किल बनी प्रथम तल
August 5, 2026
सांसदों के लिए कोल्ड ड्रिंक पर रोक
August 5, 2026
ढकपुरा रोड पर जलभराव और गड्ढों से
August 5, 2026
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव कल
August 5, 2026
अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने
August 5, 2026
आठ लाख रुपये और कार की मांग,
August 5, 2026
दो दिन में दो बार हमला, युवक
August 5, 2026
Weather
Hathras
12:51 pm,
Aug 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








