Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला सूचना कार्यालय, हाथरस द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। प्रदर्शनी में केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं को आकर्षक चित्रों तथा सूचनात्मक सामग्री के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसमें “युवा, महिला एवं गरीब कल्याण को समर्पित सरकार की उपलब्धियां”, “उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी वृहद इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं”, “आध्यात्मिक केन्द्रों का विकास एवं पर्यटन संवर्धन”, “आंतरिक सुरक्षा के सुदृढ़ मॉडल” तथा “विकसित उत्तर प्रदेश-2047” जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे नागरिकों ने सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों तथा युवाओं के लिए संचालित रोजगार एवं स्वरोजगार योजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे एक्सप्रेस-वे नेटवर्क, आधुनिक हवाई अड्डों, औद्योगिक गलियारों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास, निवेश को बढ़ावा देने तथा रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों को भी प्रदर्शनी में स्थान दिया गया है। जिला सूचना विभाग के अनुसार, इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों से अवगत कराना तथा उन्हें विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना है। प्रदर्शनी के प्रति आमजन में विशेष उत्साह एवं रुचि देखने को मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने इसका अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page