Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 17 जून। मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से थाना एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने आमजन, महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी से संबंधित अपराधों, उनके दुष्परिणामों तथा बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर रेस्क्यू अभियान चलाकर सड़क पर कठिन परिस्थितियों में मिलने वाले अनाथ, परित्यक्त अथवा आपात स्थिति में पाए गए व्यक्तियों एवं बच्चों के पुनर्वास के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं और अभियानों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी के मामलों में अक्सर लोगों को नौकरी, शिक्षा, विवाह अथवा बेहतर जीवन का झांसा देकर शोषण का शिकार बनाया जाता है। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को ऐसे प्रलोभनों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से होने वाले अपराधों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या मानव तस्करी से संबंधित कोई जानकारी सामने आए तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा आपातकालीन सेवा 112 की जानकारी भी साझा की गई। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी के विरुद्ध जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आमजन के सहयोग से इस गंभीर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page