Hamara Hathras

Latest News

हाथर 16 जून । खाद्य सुरक्षा विभाग की सचल टीम ने आज एक फूड्स फ़ैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल अजय कुमार जायसवाल एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह के आदेश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, डॉ. विकास कुमार, भरत सिंह और सुरेंद्र गौड़ की टीम ने प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। टीम ने निर्माण इकाई से लाल मिर्च पाउडर, सरसों का तेल, ग्रीन चिली पैक्ड, हल्दी पाउडर, साबुत हल्दी, मिक्स अचार तथा मिक्स मसाला सहित कुल सात नमूने संग्रहित किए। इन सभी नमूनों को मिलावट की आशंका के चलते परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान अचार निर्माण के लिए रखे गए नींबू, गाजर और मिर्च को तत्काल नष्ट कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरी और खाद्य गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और वैधता की जांच अवश्य करें तथा किसी भी संदिग्ध खाद्य पदार्थ की सूचना विभाग को दें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page