सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 जून। कोतवाली क्षेत्र स्थित कस्बा हसायन के मौहल्ला किला खेड़ा हनुमान बगीची के पीछे स्थित प्रसिद्ध प्राचीन ऐतिहासिक झील राजा अवागढ़ वाले की नान जेड ए स्तर की जमीन पर पैमाइश के दौरान पुलिस प्रशासन व राजस्व विभाग के कर्मचारियों के सामने दो पक्षो में हुई जमकर गाली गलौज मारपीट हो जाने के बाद जमीन पैमाइश के दौरान हुए विवाद में दोनों पक्षों से कई महिला पुरुष घायल हो गए थे।एक पक्ष ने विवाद के बाद अपने घायल परिजनों को कस्बे के मुख्य बाजार में बाण अब्दुलहईपुर तिराहे पर खाट व जमीन पर रख कर रोड जाम कर दिया था।सडक पर घायलों को जाम लगाकर बैठे महिला पुरुष पुलिस व राजस्व कर्मचारियों पर रुपये लेकर बिन आदेश के पैमाइश करने के भी आरोप लगाते हुए नजर आए थे।और महिला पुलिस के सामने ही पीडित पक्ष पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहते हुए नजर आए कि इन पुलिस वालों ने पकड़ पकड़ कर पिटवाए है।घटना के संबंध में पहले पक्ष की लिखित तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने पीडित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज करना भी जरूरी नही समझा है।जबकि पुलिस ने इसी प्रकरण में दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर नॉन जेड ए की जमीन पर तत्कालीन एसडीएम के द्वारा दिए गए पुराने आदेश की अनदेखी किए बिना ही पुलिस ने दूसरे पक्ष के व्यक्ति व राजस्व कर्मियो के साथ जमीन पर पैमाइश कार्य प्रारंभ करा दिया।इस प्रकरण में दूसरे पक्ष के डिप्टी सिह पुत्र तेजेन्द्र सिंह निवासी छीतूपुर ने तहरीर देते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए प्राचीन समय से काबिज पहले पक्ष के लोगों पर आरोप लगाते हुए कोतवाली में लिखित तहरीर देते अवगत कराया है कि दिनाक पन्द्रह जून 2026 को समय करीब दो बजकर तीस मिनट बजे दिन की बात है कि मेरे नाम खाता संख्या एक सौ आठ गाटा संख्या ब्यासी एमओएच थ्रीए की जमीन है।जिस पर लोगो ने अवैध कब्जा कर रखा है,जिसको कब्जा मुक्त कराने एवम् पैमाइश हेतु उपजिलाधिकारी सिकंद्राराऊ महोदय के द्वारा टीम गठित की गई थी।जिस पर राजस्व टीम व मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। एव मैं व मेरे परिजन भी पैमाइश कार्य के दौरान साथ थे,जैसे ही राजस्व टीम के द्वारा पैमाइश की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले अशोक पुत्र बनवारी मौके पर मौजूद श्याम पुत्र राकेश,कन्हैया पुत्र रूप सिह,ओउमवीर पुत्र रूपसिंह, मनोज पुत्र बनवारी,जीतू पुत्र सत्यप्रकाश,अनूप पुत्र सत्यप्रकाश,महेश पुत्र कहैया,सतीश पुत्र कन्हैया,केशव पुत्र कन्हैया,लीलावती पत्नी कन्हैया,ओउमवती पत्नी सत्यप्रकाश व बारह व्यक्तियो ने हम लोगो पर जान से मारने की नीयत से घातक हथियार व ईंट पत्थरो से हमला कर दिया और बुरी तरह से मारा पीटा।जिससे मेरे एवम मेरे बेटे हरेश कुमार एवम् योगेश व भाई जागन के काफी गम्भीर चोट आई है।मेरा बेटा हरेश के सिर मे अधिक चोट के कारण वेहोश होकर गिर पड़ा था।किसी तरह हम लोगो ने भाग कर जान बचाई उक्त लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे।उक्त लोगो ने मेरे खडे ट्रेक्टर मे चारो तरफ तोड फोड की है।उक्त लोगो मेरे साथ कोई अनिहोई घटना कर सकते है कर सकते है।पुलिस ने दूसरे पक्ष की लिखित तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दी है। पहले पक्ष के पीडित लोगों ने कोतवाली में जानलेवा हमला,महिलाओं से अभद्रता,खेत पर अवैध कब्जे के प्रयास के संबंध में रिपोर्ट दर्ज करने हेतु प्रार्थना पत्र देते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने का आग्रह किया है।पहले पक्ष के पीडित मैं अशोक पुत्र बनवारी लाल निवासी मोहल्ला कोलियान कस्बा हसायन तहसील सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस का निवासी हूं। दिनांक पन्द्रह जून 2026 को दोपहर लगभग दो बजकर पन्द्रह मिनट बजे भूमि विवाद के चलते डिप्टी पुत्र तेजेन्द्र,लालू पुत्र डिप्टी, हरीश पुत्र डिप्टी,जागन पुत्र तेजेन्द्र,हाकिम उर्फ पप्पू पुत्र तेजेन्द्र,हरेंद्र पुत्र हाकिम,मुन्नालाल पुत्र तेजेन्द्र,मोहन पुत्र तेजेन्द्र,आकाश पुत्र मोहन,अमरसिंह पुत्र दौलतराम,रोहन पुत्र रमेश निवासीगण ग्राम छीतीपुर व पांच अज्ञात साथियों के साथ ट्रैक्टर एवं तमंचा, चाकू,लाठी-डंडे लेकर मेरे खेत नॉन.जेड.ए.की भूमि हसायन गाटा सं0-82,105,106,108, व 109 जिस पर प्रार्थी का पीढी दर पीढी लगातार कब्जा चला आ रहा है।जिस पर अवैध कब्जा करने की नीयत से आए उपरोक्त नामजद लोगों ने गाली-गलौज व जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।हमले में कन्हैया पुत्र रूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सुधा पत्नी महेश कुमार के साथ अश्लील हरकत करने की नीयत से गुप्तांग व छाती पर लात मारी वह अश्लील गाली गलौज करते हुए कहने लगे बहेलिनियां की ज्यादा नेताइन बनती है तथा शकुंतला पत्नी ओमवीर सिंह पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। उनके द्वारा लाया गया ट्रैक्टर बिना नंबर प्लेट का है,जो वर्तमान में मेरे खेत पर खड़ा है तथा उसमें सीमेंट के लट्ठे रखे हुए हैं।इस हमले में अभियुक्तों की नीयत जान से मारने एवं भूमि पर अवैध कब्जा करने की थी।पीडित पक्ष ने कहा कि पुलिस व राजस्व टीम की मौजूदगी में बिना वर्तमान उपजिलाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान के आदेश के ही फर्जी तरीके से तत्कालीन एसडीएम के द्वारा पांच मई को जारी किए गए आदेश पर एक माह ग्यारह दिन के बाद राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ दूसरे पक्ष के नामजद व्यक्तियों के साथ सांठगांठ कर लाखों रूपए लेकर नॉन जेड ए स्तर वाली प्राचीन जमीन पर पैमाइश कराकर कब्जा कराए जाने के लिए पहुंच गए।पीडित पक्ष ने बताया कि राजस्व टीम व पुलिस के सामने दूसरे पक्ष के द्वारा गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा,चाकू छुरी से हमला कर घायल कर दिया।पीडित पक्ष ने बताया कि पुलिस के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के द्वारा की जा रही मारपीट के दौरान पुलिस खडे होकर मौके पर मौजूद होने के बाद भी तमाशा देखकर खिल खिला रही थी।पीडित पक्ष ने बताया कि उन्होने पुलिस को घटना की तहरीर एसडीएम के आश्वासन के बाद जाम खुलवाए जाने के बाद तहरीर भी दे दी।मगर पुलिस धनाढय परिवार के द्वारा दिए गए लाखों रूपए की रकम को पचाने के चक्कर में उनकी रिपोर्ट दर्ज नही कर रही।पीडित पक्ष ने बताया कि पुलिस के स्थानीय अधिकारी कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र व कार्याल में तैनात पुलिस कर्मचारी के पास रिपोर्ट दर्ज होने पर एफआईआर की प्रति लेने के लिए गए।तो उन्होने कहा कि कल जमकर हंगामा किया है तुम पहले कोर्ट में चल रहे विवाद की प्रति काफी लाकर उपलब्ध कराइए उसके बाद एफआईआर प्रति दी जाएगी।पीडित परिवार ने कहा कि पुलिस उन्हे धमकाते हुए जल्द ही जेल भेजने की बात कहकर डरा रही है।पीडित पक्ष के परिजनों ने कहा कि अगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की तो वह उच्च स्तरीय राजस्व व अन्य अधिकारियो के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने के साथ साथ न्यायालय में वाद दायर कराकर कडी कार्रवाई कराए जाने के लिए मजूबर हो जाएगे।जिसके जिम्मेदार राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी से लेकर इलाका कोतवाली पुलिस जबाबदेह होगी।