Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 16 जून। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे आज सोलह जून को गंगाघाट सोरों जी कछला से अस्थि फूल विसर्जन करके अपने परिवार के सदस्यों के साथ जाते समय कुत्ता बचाए रखने के चक्कर में पलट गई।घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए एम्बूलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया।जहां पर तैनात कार्यरत चिकित्सकों के द्वारा घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर बांगला जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।भीम सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी जिरका फिरोजपुर राउली जनपद नूंह हरियाणा सोमवती अमावस्या के दिन सोमवार पन्द्रह जून को अपने परिवार के सगे भाई अर्जुन सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी माॅ संतोष पत्नी धर्मपाल सिंह का आठ जून को आकस्मिक निधन हो जाने के बाद गंगाघाट सोरों जी लहरा जनपद कासगंज में दिवगंत मॉ संतोष के अस्थि फूल विसर्जन करने के लिए सोमवार पन्द्रह जून को गए हुए थे।मंगलवार सोलह जून की सुबह तडके पांच बजे परिजनों के साथ बापिस जाते समय हसायन क्षेत्र के मथुरा जयपुर बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नगला रति के निकट कुत्ता बचाने के चक्कर में असंतुलित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाइवे पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य की सामिग्री गिट्टी पर पलट गई।ग्रामीण व राहगीरों ने ईको कार के पलटते ही मौके पर पहुंचकर घायलों को ईको कार से निकाला गया।घटना की जानकारी मिलते ही डायल एक सौ बारह पुलिस टीम व सलेमपुर पुलिस चौकी की टीम ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेज दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर घायल महिला पुरूष बच्चों के पहुंचते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डाॅ.हितेष वार्ष्णेय व फार्मासिस्ट ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर सभी घायलों को हायर सेंटर जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया।घटना के दौरान भीम सिंह पुत्र धर्मपाल,अर्जुन सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह,रोहित पुत्र अशोक कुमार,मंजू पत्नी अशोक कुमार,दिपांशु पुत्र भीम सिंह,इमरत पुत्र ब्रह्मपाल,हिमांशु पुत्र ब्रह्मपाल,रामफल पुत्र घोड़ीराम,कार ड्राइवर हरेंद्र पुत्र भरतलाल निवासी जिरका फिरोजपुर राउली जनपद नूंह हरियाणा,रैनू पत्नी अशोक कुमार निवासी बंचारी थाना होडल जनपद पलवल हरियाणा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page