सादाबाद 16 जून। बेसिक शिक्षा विभाग का नया शैक्षणिक सत्र मंगलवार से शुरू हो गया। पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गईं। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं का माथे पर टीका लगाकर, आरती उतारकर और फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया। सादाबाद के कंपोजिट विद्यालय द्वितीय में प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह और सहायक अध्यापक योगेश शरण शर्मा सहित अन्य शिक्षिकाओं ने बच्चों का स्वागत किया। पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर और आरती उतारकर बच्चों का अभिनंदन किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को नए सत्र में मन लगाकर पढ़ाई करने, समय पर विद्यालय आने और अनुशासन का पालन करने का संकल्प दिलाया। इसी तरह कंपोजिट विद्यालय प्रथम में प्रधानाध्यापिका हेमलता अग्रवाल के नेतृत्व में बच्चों का स्वागत किया गया। शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों, यूनिफॉर्म, मध्यान्ह भोजन और अन्य शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी। नए सत्र के पहले दिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम रही। हालांकि, शिक्षकों का उत्साह बना रहा। विद्यालय स्टाफ ने बच्चों से अपील की कि वे अपने मोहल्ले और आसपास के अन्य बच्चों को भी अगले दिन विद्यालय लेकर आएं, ताकि सभी बच्चे शिक्षा से जुड़ सकें।प्रधानाध्यापक जितेंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय की टीम मंगलवार से ही घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर रही है। उन्हें बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए सत्र में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए जनसंपर्क अभियान लगातार चलाया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चर्चित सोनू हत्याकांड में हाथरस पुलिस को
June 16, 2026
जमीन विवाद में युवक के अपहरण और
June 16, 2026
भतीजी से अभद्रता का विरोध करने पर
June 16, 2026
खाद्य सुरक्षा विभाग ने फूड्स फ़ैक्ट्री पर
June 16, 2026
दूध में गिरी छिपकली, परिवार के चार
June 16, 2026
कूलर का तार लगाते समय करंट लगने
June 16, 2026
आइसक्रीम की दुकान पर युवक ने लहराई
June 16, 2026
Weather
Hathras
11:14 pm,
Jun 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















