Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जून । आरडी महाविद्यालय प्रशासन ने नवप्रवेशित छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि राजा महेन्द्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ द्वारा वेब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 से बढ़ाकर 25 जून कर दी गई है।महाविद्यालय प्रशासन ने सभी नवप्रवेशित छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपना वेब रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लें तथा इसके उपरांत महाविद्यालय पहुंचकर प्रवेश फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समय से पूरी करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन छात्राओं द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर वेब रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जाएगी, वे प्रवेश से वंचित रह सकती हैं। इसलिए सभी छात्राएं अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें। महाविद्यालय ने छात्राओं एवं अभिभावकों से समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का अनुरोध किया है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page