Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 14 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव विचपुरी भाग कजरौठी में किशोर से मारपीट का मामला सामने आया है। खेत पर जा रहे किशोर को रास्ते में रोका गया और उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, गांव विचपुरी भाग कजरौठी निवासी मिथिलेश पत्नी देवेंद्र ने बताया कि यह घटना 2 जून 2026 की शाम करीब पांच बजे हुई। उनका बेटा करण अन्य बच्चों के साथ खेत की ओर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव की भावना पत्नी गंभीर और भीकम पुत्र माखन ने उसे रोका, गालियां दीं और लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। इस मारपीट में करण की भुजा में गंभीर चोट आई। मिथिलेश का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर जब वह शिकायत करने आरोपियों के घर पहुंचीं, तो वहां पहले से मौजूद भावना, भीकम के साथ रंजीत पुत्र कसान और अन्य लोगों ने भी उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें सादाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page