सादाबाद 14 जून । कोतवाली क्षेत्र के गांव वेदई निवासी मजदूर की शिकायत पर न्यायालय के निर्देश के बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मजदूर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और छह वर्षीय पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाया गया। उसके अनुसार, 3 दिसंबर 2025 को वह ईंट-भट्टे पर मजदूरी करने गया था। शाम को घर लौटने पर उसकी पत्नी नीतू देवी और सबसे छोटा छह वर्षीय पुत्र पवन घर पर नहीं मिले। निरोत्तम सिंह का आरोप है कि जानकारी करने पर पता चला कि उसका भांजा विजेंद्र पुत्र भूदेव निवासी गांव जमों, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ अपने भाई हरी पुत्र भूदेव के साथ उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि दोनों छह वर्षीय पवन को भी अपने साथ ले गए।शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर पत्नी व बेटे की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। उसने आशंका जताई है कि दोनों आरोपित उसकी पत्नी और पुत्र के साथ किसी अनहोनी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद उसने कोतवाली सादाबाद में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने न तो मुकदमा दर्ज किया और न ही पत्नी व बच्चे की बरामदगी के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई की। उसने पुलिस अधीक्षक हाथरस को भी रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना-पत्र भेजा था, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी में पति-पत्नी के विवाद ने लिया
June 14, 2026
5 जून को इतिहास रचेगा नोएडा इंटरनेशनल
June 14, 2026
तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट, 20 बागी
June 14, 2026
पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की
June 14, 2026
200 यूनिट रक्त संग्रह के साथ संपन्न
June 14, 2026
सोलर सिस्टम के भुगतान विवाद में हार्डवेयर
June 14, 2026
सिकन्दराराऊ : अधिक मास पर विशाल भंडारे
June 14, 2026
Weather
Hathras
10:20 pm,
Jun 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























