Hamara Hathras

Latest News

 

हाथरस 14 जून । विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक एवं महाराष्ट्र के वर्धा पीठ के पीठाधीश्वर परम पूज्य मुकेश नाथ जी महाराज का हाथरस आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वे मीतई स्थित वृद्ध आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों के बीच फल एवं शरबत वितरण कर सेवा कार्य में सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा के नेतृत्व में के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे साप्ताहिक सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत किया गया। वृद्ध आश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों की सेवा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। अपने संबोधन में पूज्य मुकेश नाथ महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली एवं नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है और संगठन के कार्यकर्ताओं को इसी भावना के साथ समाज सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय रहना चाहिए। कार्यक्रम मैं वृद्ध आश्रम में वृद्ध सेवा का कार्यक्रम किया गया महाराज जी के द्वारा योगी जी की रीति नीति को बताया सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया संगठन को सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण है इस मंत्र के साथ में काम करने के लिए आदेश किया विशिष्ट अतिथि के रूप मैं नागेश्वर प्रसाद मिश्रा सुभाष पांडे एस के द्विवेदी श्री राजकुमार पाठक जी प्रदेश मंत्री उपस्थित रहे और वृद्ध आश्रम के अध्यक्ष माननीय हरिकिशन सूर्यवंशी ने महाराज जी को माला पटका पहना कर एवं छवि चित्र देकर सम्मानित किया महाराज ने रोशन विहार मैं विकास भारद्वाज जी के यहां जलपान किया शासन से थान सिंह तोमर पवन कौशिक अशोक चंदेल प्रदीप प्रजापति ललित चौधरी राम वर्मा नवीन चतुर्वेदी कार्यकर्ताओं ने पूज्य महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम का समापन समाज सेवा, सांस्कृतिक जागरूकता एवं संगठनात्मक एकता के संदेश के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page