Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 14 जून । युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के प्रतीक भगवान परशुराम जी का भव्य एवं विधि-विधान से अभिषेक कार्यक्रम स्थानीय बंशीधर वाटिका में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के युवाओं एवं प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। महासभा के पदाधिकारियों की उपस्थिति में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल एवं पंचामृत से महाअभिषेक किया गया। इसके पश्चात भगवान का आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती उतारी गई तथा समाज की सुख-समृद्धि, शांति एवं विश्व कल्याण की कामना की गई। अभिषेक कार्यक्रम के उपरांत आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष शुभम पचौरी ने कहा कि भगवान परशुराम केवल किसी एक वर्ग के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए न्याय, धर्म और अधर्म के विनाश के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए शास्त्र (ज्ञान) और शस्त्र (आत्मरक्षा एवं शक्ति) दोनों का संतुलन बनाए रखना चाहिए। उन्होंने युवाओं से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने प्राचीन काल में थे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेन्द्र शर्मा, संस्था के संस्थापक/सचिव शिवम भारद्वाज, रोहित शर्मा, विशाल शर्मा, विवेक शर्मा,आकाश शर्मा, मुरारी लाल पचौरी, गौरव अग्निहोत्री, ओम शर्मा, नैतिक शर्मा, आरव शर्मा आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page