Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 14 जून । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास खंड सिकंदराराऊ परिसर में जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सुदामा देवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई। शिविर में आयुष्मान कार्ड योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, श्रमिक पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उन्नत कृषि, खाद्य सुरक्षा योजना, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, मिशन शक्ति, कन्या सुमंगला योजना तथा विभिन्न प्रकार की पेंशन योजनाओं के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं आधार शिविर में 7 आधार कार्डों के पंजीकरण एवं अपडेशन का कार्य संपन्न कराया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 20 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों एवं ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में फीडबैक भी प्राप्त किया गया। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (ग्राम विकास) मोरध्वज उपाध्याय, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) दलवीर सिंह, ग्राम सचिव, चिकित्सा अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य आमजन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page