Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव भोजपुर खेतसी में मंगलवार देर शाम शराब पीने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि गांव भोजपुर खेतसी में मंगलवार देर शाम कुछ लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान शराब को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी और कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मारपीट में ललित, कुंजवती देवी, करन और राजवीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page