Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 अगस्त। कोतवाली सदर क्षेत्र की पथवारी कॉलोनी में स्कूटी के हार्न को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पथवारी कॉलोनी, नवीपुर खुर्द निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि शाम के समय उनका बेटा पार्थ शर्मा स्कूटी चलाना सीख रहा था। स्कूटी में खराबी होने के कारण उसका हार्न लगातार बजने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर कॉलोनी निवासी नवीन वार्ष्णेय ने पार्थ को घर के सामने रोक लिया और स्कूटी चलाने से मना कर दिया। विशाल शर्मा के अनुसार, मामले की शिकायत करने वह अपनी पत्नी सोनिया शर्मा के साथ नवीन के घर पहुंचे। आरोप है कि वहां नवीन की पत्नी ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन करके नवीन को दुकान से घर बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचे नवीन ने विशाल शर्मा, उनकी पत्नी सोनिया और बेटे पार्थ के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इस दौरान पार्थ को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page