हाथरस 13 जून । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ़ रोड स्थित शांति भवन, आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र तथा रामपुर हाथरस जंक्शन स्थित दिव्य धाम केंद्र पर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगाभ्यास कार्यक्रम लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम का आयोजन बीके शांता बहिन एवं बीके मीना बहिन के सानिध्य में किया गया। प्रात कालीन राजयोग क्लास के उपरांत भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विभिन्न योगासन एवं व्यायाम कराए गए। उपस्थित साधकों को योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बीके मीना बहिन ने कहा कि नियमित योग एवं राजयोग मेडिटेशन व्यक्ति को तनावमुक्त, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर अग्रसर हो सकते हैं। इस अवसर पर मीना बहिन, यशोदा बहिन, दाऊ दयाल अग्रवाल , राजू अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, बी के लक्ष्मी , बी के पूजा, बी के वंदना, राजू शर्मा , कमलेश बहिन गजेन्द्र भाई , सरोज , यतेन्द्र सिंह, चंचल , मोनिका , इन्द्रपाल , रजनेश आदि शामिल थे |
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
जमुना बाग प्रकरण : दोनों पक्ष आमने-सामने,
June 13, 2026
सादाबाद : बाइक, साईकिल की भिड़ंत में
June 13, 2026
सादाबाद : नगर पंचायत टीम ने हटाया
June 13, 2026
सादाबाद : बारिश से कस्बे के निचले
June 13, 2026
सादाबाद : बंद घर से जेवरात, नगदी
June 13, 2026
सादाबाद : तहसीलदार ने जाकर निपटाया पोखर
June 13, 2026
सादाबाद : फरार आरोपी के घर धारा
June 13, 2026
Weather
Hathras
8:33 pm,
Jun 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























