हाथरस 12 जून। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सोखना में श्वास नली में दूध अटक जाने से नौ माह के मासूम दीपांशु की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता मनोज ने बताया कि गुरुवार रात तक दीपांशु पूरी तरह स्वस्थ था और सामान्य रूप से सोया था। शुक्रवार सुबह उसकी मां ने उसे दूध पिलाया। दूध पीने के कुछ देर बाद ही बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। मासूम की हालत गंभीर होते देख परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे की जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, आशंका है कि दूध पीते समय दूध श्वास नली में चला गया, जिससे बच्चे का दम घुट गया। चिकित्सकों ने बताया कि छोटे बच्चों में दूध या अन्य तरल पदार्थ का श्वास नली में चले जाना एस्पिरेशन (Aspiration) कहलाता है। यह स्थिति अत्यंत गंभीर होती है और समय पर उपचार न मिलने पर जानलेवा साबित हो सकती है। मासूम की असामयिक मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का कहना है कि कुछ ही क्षणों में उनका हंसता-खेलता बच्चा उनसे हमेशा के लिए दूर हो गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्वास नली में दूध अटकने से नौ
June 12, 2026
बीए की छात्रा लापता, युवती को बहला-फुसलाकर
June 12, 2026
15 लाख दहेज देने के बाद भी
June 12, 2026
एक ही परिवार के तीन सगे भाई
June 12, 2026
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये
June 12, 2026
पारिवारिक तनाव में युवक ने ट्रेन के
June 12, 2026
फर्जी नौकरी का झांसा देकर 30 लाख
June 12, 2026
Weather
Hathras
1:08 am,
Jun 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




















