Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून। जिले के नगला बीच, गांव कुंवरपुर के लिए गर्व का क्षण तब आया जब एक ही परिवार के तीन सगे भाइयों का भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन हुआ। कृष्णा चौधरी, गौरव चौधरी और अभिषेक चौधरी के अंतिम चयन की सूचना मिलते ही परिवार, गांव और जिले में खुशी का माहौल बन गया। 12 जून को शहर के बुर्ज वाले कुएं स्थित टारगेट विद दीपक कम्पटीशन एकेडमी में तीनों चयनित युवाओं का भव्य स्वागत किया गया। एकेडमी के शिक्षकों एवं स्टाफ ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि एक ही परिवार के तीन भाइयों का अग्निवीर के रूप में चयन होना पूरे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सफलता मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है, जिससे अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में एकेडमी संचालक दीपक रवि अग्रवाल, सचिन बघेल, आशीष राज, अनुज कौशल, आयुष सक्सेना, कपिल बघेल, नमन वार्ष्णेय, निधि शर्मा, पूजा शर्मा सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चयनित भाइयों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और एकेडमी के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि उनका सपना देश सेवा करना था, जो अब साकार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ राष्ट्र की सेवा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page