Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 जून। जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव पुन्नेर निवासी रईस मोहम्मद (28) पुत्र दीन मोहम्मद मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक करीब एक माह पूर्व रईस अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने हरियाणा गया था, जहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद उसकी पत्नी मायके चली गई, जिससे रईस मानसिक तनाव में रहने लगा और वापस गांव लौट आया। स्वजन का कहना है कि गांव लौटने के बाद उसका ससुराल पक्ष के लोगों से भी विवाद हुआ, जिसके चलते वह लगातार परेशान रहने लगा था। परिवार के अनुसार, वह न तो ठीक से खाना खा रहा था और न ही किसी से बातचीत कर रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने देर रात ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page