Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 12 जून । हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर मार्ग स्थित गांव महौं में ग्रीष्मकालीन मौसम में ज्येष्ठ मास की तपती हुई तेज धूप में क्षेत्रीय किक्रेट टीमों के लिए अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन के सौजन्य से नॉक आउट एमपीएल किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।एमपीएल किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सूर्यप्रताप सिंह सचिव श्रवण गंगा समित लालपुर एटा एवं अंकुर सिसोदिया मण्डल उपाध्यक्ष भाजपा ऐंहन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।एमपीएल किक्रेट टूर्नामेंट में पहले दिन पहला मैंच दो टीमों के बीच खेला गया।पहला मैच बारह ओवर का रखा गया।पहले दिन के पहले मैच में बरवाना किक्रेट क्लब और फरोली किक्रेट क्लब के बीच टॉस आसमान की ओर उछाला गया।टॉस फरोली ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।बरवाना किक्रेट क्लब के टीम के खिलाडियो ने निर्धारित बारह ओवर में दस विकेट खोकर सतासी रन बनाए।बरवाना की ओर से सर्वाधिक रन विशाल ने चौबीस गेंद में पांच चौेका व दो छक्कों लगाकर कुल ब्यालीस रन बनाए।बरवाना टीम के खिलाडी राम ने दस गेंद पर दस रन बनाए।फरोली की टीम ने प्रतिद्वंदी बरवाना की टीम के खिलाडियो के द्वारा दिए गए लक्ष्य सतासी रन का पीछा करते हुए आठ विकेट के नुकसान दस ओवर पांच गेंद में दो विकेट से जीत कर लक्ष्य हासिल कर लिया।फरौली की टीम के कप्तान जीतू ने तीन ओवर में बाइस रन देकर तीन विकेट लिए।जीतू ने आठ गेंद में नौ रन बनाए।कालू,हिमांशु ठाकुर,गिरीश राजावत,अंकित शर्मा,गिरीश उर्फ़ भीमा,मुरली कुशवाह,सचिन शेखावत,दिनेश नरवरिया मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page