Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 12 जून । कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित विकासखंड कार्यालय के परिसर में बने शहीद स्मारक पार्क में शुक्रवार बारह जून को क्षेत्र पंचायत सदस्य की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का कोरम पूरा होने पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सदन बोर्ड के अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र पाल सिंह उर्फ पीलू भैया के द्वारा अध्यक्षता की गई।क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल अगले माह उन्नीस जुलाई को समाप्त हो रहा है समाप्त होने से पूर्व ब्लॉक क्षेत्र के उन्यासी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की अंतिम व पांचवी बोर्ड बैठक आयोजित की गई।क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बोर्ड की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बजाय मंच पर क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र पाल सिंह के आलावा क्षेत्रीय पूर्व जनप्रतिनिधि पूर्व सहायक विकास अधिकारी मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व क्षेत्र पंचायत में कार्य करने वाले ठेकेदार मंचासीन दिखाई दिए।क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बोर्ड बैठक में सभी विभागों के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया गया।क्षेत्र पंचायत सदस्य बोर्ड बैठक में गतवर्ष क्षेत्र पंचायत निधि से काराए गए। नाली सड़क खड़ंजे सहित अन्य संम्बंधित कार्यो की समीक्षा की गई।क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र पाल सिंह के द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने अपने क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जाने वाले कार्यो के लिए आवेदन मांगे गए।क्षेत्र पंचायत सदस्य की बैठक में तमाम क्षेत्र पंचायत सदस्य व महिला ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि के बैठक में मौजूद दिखाई न दिए जाने से बोर्ड बैठक में रखी कुर्सियां खाली दिखाई दी।क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख धर्मेन्द्र पाल सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी देकर ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को लाभांवित कराए जाने के लिए अपील की।खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा ने सभी बोर्ड सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में खंड विकास अधिकारी अनुज मिश्रा,उपखंड विद्युत अधिकारी शुभम सिंह, एडीओ पंचायत प्रेम किशोर यादव,ए.डी.ओ.आई.एस.बी.भूपेंद्र सिंह,ए.डी.ओ.कृषि ब्रजेश चौधरी,क्षेत्र पंचायत लिपिक अविनाश कुमार,जे.ई.आर.ई.एस.भगवान सिंह,ए.पी.ओ.पुष्पेन्द्र कुमार,जे.ई.लघु सिंचाई गवेंद्र सिंह जादौन,बोरिंग टेक्नीशियन रिंकी सेंगर, स्थापना लिपिक उमेश यादव,सोशल आडीटर नीरज सिंह,मुख्यमंत्री राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित आर.पी.शर्मा,पूर्व सहायक विकास अधिकारी ए.के.सिंह,दीपक उपाध्याय पूर्व मंडलाध्यक्ष,बबली ठाकुर,सचिन प्रताप सिंह सहित तमाम ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page