Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 11 जून। जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में विकास खण्ड स्तर पर रोजगार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय प्रशिक्षण अकादमी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार सुरक्षा कार्यों हेतु अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इन शिविरों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि 15 एवं 16 जून को मुरसान, 17 एवं 18 जून को सादाबाद, 19 एवं 20 जून को हसायन, 22 एवं 23 जून को सासनी, 24 एवं 25 जून को सिकन्द्राराऊ, 26 एवं 27 जून को सहपऊ तथा 01 एवं 02 जुलाई 2026 को हाथरस विकास खण्ड कार्यालय में रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में प्रतिभाग करने की अपील की है। साथ ही विकास खण्ड अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से भी युवाओं तक शिविरों की जानकारी पहुंचाने का अनुरोध किया गया है। अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली के भर्ती अधिकारियों के मोबाइल नंबर 9389949719 एवं 9259084350 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page