Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 11 जून। कस्बा के मोहल्ला अहीरान स्थित विकासखंड कार्यालय पर तीन वर्ष पूर्व में तैनात कार्यरत रहे तत्कालीन खंड विकास अधिकारी के पुनः खंड विकास अधिकारी तैनात किए जाने पर क्षेत्रीय ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियो के द्वारा स्वागत किया गया।सुरेन्द्र सिंह खंड विकास अधिकारी के पद पर तीन वर्ष पहले खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत तैनात रहे थे।खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह के पुनः प्रशासनिक आधार पर कार्य क्षेत्र स्थानातंरण किए जाने पर ग्राम पंचायत मथुरापुर के जनप्रतिनिधि,बरसामई के जनप्रतिनिधि के अलावा पशु चिकित्सक डा.पीयूष कुमार सिंह,सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेमकिशोर यादव,सहायक विकास अधिकारी एडीओ आई.एस.बी भूपेंद्र सिंह,अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ए.पी.ओ.पुष्पेंद्र सिंह मौजूद दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page