हाथरस 11 जून । कस्बा वाजिदपुर में आज मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद बघेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला धर्म प्रसार प्रमुख पदम सिंह धनगर ने मातेश्वरी की न्यायप्रियता का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने न्याय की रक्षा के लिए अपने पुत्र मालेराव होल्कर को भी दंडित करने में संकोच नहीं किया। उन्होंने मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर तथा मल्हार राव होल्कर के जीवन और कार्यों का भी विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए तथा देशभर में हजारों मंदिरों के जीर्णोद्धार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष मोहित बघेल ने भी मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर भव्य रैली का शुभारंभ किया गया। रैली का शुभारंभ विक्रम पाली, पदम सिंह धनगर, मोहित बघेल, डॉ. राजकुमारी, जिला पंचायत सदस्य रामू धनगर, भगवान सिंह बघेल, प्रेमपाल वैद्य, विजयपाल सिंह बघेल, विजेंद्र सिंह बघेल तथा प्रधान संजू बघेल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया। कार्यक्रम का संयोजन भगवती प्रसाद प्रधान द्वारा किया गया। इस अवसर पर अवधेश बघेल, एमपी सिंह बघेल, अशोक बघेल एडवोकेट, प्रबल प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक एवं समाज के लोग उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : ट्रेन से गिरकर युवक की
June 11, 2026
हसायन : पशु सेवा केंद्र भेंकुरी पर
June 11, 2026
हसायन : मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया सामुदायिक
June 11, 2026
हसायन : खंड विकास अधिकारी के दोबारा
June 11, 2026
हसायन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल
June 11, 2026
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निःशुल्क कोचिंग
June 11, 2026
हाथरस में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार
June 11, 2026
Weather
Hathras
8:30 pm,
Jun 11, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























